Direct Object and Indirect Object in Hindi

किसी भी वाक्य का object आमतौर पर verb अथवा verb phrase के बाद आता है।। Object दो प्रकार के होते हैं। Direct Object:– जब हम वाक्य के मुख्य क्रिया के साथ क्या लगाकर सवाल करते हैं तो जो हमे उत्तर में प्राप्त होता है वह Direct Object होता है। सजीव को छोड़कर किसी भी चीज का प्रयोग जब…

किसी भी वाक्य का object आमतौर पर verb अथवा verb phrase के बाद आता है।। Object दो प्रकार के होते हैं।

Direct Object:– जब हम वाक्य के मुख्य क्रिया के साथ क्या लगाकर सवाल करते हैं तो जो हमे उत्तर में प्राप्त होता है वह Direct Object होता है। सजीव को छोड़कर किसी भी चीज का प्रयोग जब Object के रूप में हो, तो वह Direct Object कहलाता है.

निम्नलिखित वाक्यों में गहरे काले रंग में लिखे गए शब्द ( या शब्द समूह) Direct Object हैं।

  • My mother gave me a book.
  • I wrote my mother a letter.
  • Can you bring me some water.
  • My friends gave me a present on my birthday.
  • She offered me a very good job.
  • Can you tell me your phone number.
  • Her boss wanted her to teach a lesson.
  • I bought my wife a necklace.
  • Can you bring me another beer.

पहले वाक्य की क्रिया है gave (दिया), अगर इसके साथ क्या लगाकर प्रश्न बनाए तो प्रश्न बनता है– क्या दिया ? जिसका जवाब होगा – a book (एक किताब) अतः a book उक्त वाक्य में एक Direct Object है।

इसी तरह से अगले वाक्यों में verb के साथ क्या लगाकर संबंधित वाक्य के Direct Object की पहचान कर सकते हैं। जैसे–

  • प्रश्न – उत्तर (Direct Object)
  • क्या लिखा? –  a letter
  • क्या ला सकते हो? – some water
  • किया दिया? – a present
  • क्या offer किया? – a very good job
  • क्या बता सकते हो? – your phone number
  • क्या चाहता था? – to teach a lesson

आमतौर पर Direct Object कोई वस्तु या निर्जीव चीज होती है।

Indirect Object:– वाक्य की क्रिया के साथ किसे, किसको, किसके लिए शब्द लगाकर सवाल करने पर को जवाब प्राप्त होता है वह वाक्य का Indirect Object होता है। Indirect object को हमेशा अपने साथ एक direct object की आवश्यकता होती है, और आम तौर पर वह direct object से पहले आता है।

निम्नलिखित वाक्यों में गहरे काले रंग में लिखे गए शब्द (या शब्द समूह) Inirect Object हैं।

  • My mother gave me a book.
  • I wrote my mother a letter.
  • Can you bring me some water.
  • My friends gave me a present on my birthday.
  • She offered me a very good job.
  • Can you tell me your phone number.
  • Her boss wanted her to teach a lesson.
  • bought my wife a necklace.
  • Can you bring me another beer.

पहले वाक्य की क्रिया है gave (दिया), अगर इसके साथ किसको लगाकर प्रश्न बनाए तो प्रश्न बनता है– किसको दिया ? जिसका जवाब होगा – मेरी मां को (my mother) अतः my mother उक्त वाक्य में एक Indirect Object है।

इसी तरह से अगले वाक्यों में verb के साथ किसे, किसको, किसके लिए लगाकर संबंधित वाक्य के Indirect Object की पहचान कर सकते हैं। जैसे–

  • प्रश्न – उत्तर (Indirect Object)
  • किसको/किसके लिए लिखा? –  my mother
  • किसके लिए ला सकते हो? – me
  • किसको दिया? – me
  • किसको offer किया? – me
  • किसको बता सकते हो? – me
  • किसको सबक सिखाना चाहता था? – her

आमतौर पर Indirect Object कोई सजीव (living thing) होता है।


कुछ verbs के बाद object अवश्य आता है ऐसे verbs को Transitive verb (सकर्मक क्रिया) कहा जाता है।

  • We enjoyed the party.
  • My grandfather used to tell us funny stories.
  • India defeated Pakistan by 10 wickets.

कुछ verbs के बाद object नही आता है ऐसे verbs को Intransitive verb (अकर्मक क्रिया) कहते हैं।

  • Her father’s health degenerated quickly.
  • The accident occurred at 9 a.m.
  • The murder happened in the evening.
  • Fuel prices have risen quickly.

कुछ verbs के बाद Wh-clause या that clause आता है।

  • Can you explain why you are so late

उम्मीद है दोस्तों कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आपके काफी काम भी आयी होगी. यदि फिर भी कोई गलती आपको हमारे ब्लॉग में दिखे या आपके मन में कोई अन्य सवाल या सुझाव हो तो वो भी आप हमसे पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे उस सवाल का जबाब आपको देने और आपके सुझाव को समझने और उसे पूरा करने की. धन्यवाद !!!


Discover more from Study Point Muradabad

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Study Point Muradabad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Design a site like this with WordPress.com
Get started